नागपुर में एक किशोर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वह एक सड़क हादसे को लेकर मनोवैज्ञानिक रूप से तनाव में था, इस हादसे में एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई थी। नागपुर पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इंजीनियरिंग छात्र सौरभ नागपुरकर ने यहां तीन नाल चौक क्षेत्र में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
राजस्थान में कोई मतभेद नहीं, सभी वसुंधरा के समर्थन में – जावड़ेकर
पुलिस ने बताया कि एक महीने पहले नागपुरकर ने कॉलेज जाने के दौरान एक सड़क हादसा देखा था, जिसमें एक लड़के की मौत हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद नागपुरकर दो बार छोटी-छोटी सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हुआ जो उसके सुसाइड नोट के अनुसार ‘उस मृतक लड़के की वजह से’ हुई थी। सुसाइड नोट में बताया गया है कि मृतक लड़का नागपुरकर का ‘रास्ता’ रोक देता था।
पुलिस ने बताया कि इन घटनाओं से परेशान होकर नागपुरकर ने यह भयानक कदम उठाया। उन्होंने बताया कि तहसील पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



