दिल्ली में सभी औद्योगिक इकाइयां PNG द्वारा संचालित हैं। NCR में चलने वाले औद्योगिक इकाइयां भी PNG द्वारा संचालित हों तांकि बढ़ते प्रदूषण को कम किया जा सके। pic.twitter.com/PRRMVWUGnA
— Gopal Rai (@AapKaGopalRai) September 23, 2021
उन्होंने कहा कि दिल्ली ने पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है और उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब से भी ऐसा ही करने की अपील की है। राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा बुलाई गई एनसीआर के राज्यों की एक ऑनलाइन बैठक के दौरान यह सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि एनसीआर में ऐसे ‘थर्मल पावर संयंत्रों’ को विस्तारित नहीं किया जाना चाहिए, जो बिना उत्सर्जन नियंत्रण उपकरणों के काम कर रहे हैं।
पराली से होने वाले प्रदूषण की समस्या के निदान के लिए दिल्ली सरकार निःशुल्क लगभग 4000 एकड़ कृषि क्षेत्र में बायो डी-कंपोजर का छिड़काव करेगी। केंद्र एवं संबंधित राज्य सरकारों को उपाय के तौर पर बायो डी-कंपोजर का युद्ध स्तर पर छिड़काव करने की तैयारी करनी चाहिए। pic.twitter.com/AQCInY3klO
— Gopal Rai (@AapKaGopalRai) September 23, 2021
मंत्री ने कहा कि उन्होंने पड़ोसी राज्यों से पराली जलाने से रोकने के लिए ‘‘आपातकालीन उपाय’’ के रूप में पराली पर ‘बायो-डीकंपोजर स्प्रे’ करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो दिल्ली समेत पूरा भारत इस बार भी पराली जलाने से उत्पन्न समस्या का सामना करेगा। उन्होंने कहा कि हमने यह भी सुझाव दिया है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश दिल्ली से लगे अपने क्षेत्रों में प्रदूषण वाले इलाकों को चिह्नित करने और जमीनी स्तर पर कार्य के लिए कार्य बल गठित करे।


Download Android App
Download iOS App



