लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण की नींव मजबूत करेगाः डॉ. पंकज

Summary :

Minister leads Tree Plantation Drive :  दिल्ली के स्वास्थ्य, परिवहन और आईटी मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र विकासपुरी के कुंवर सिंह नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में स्थानीय नागरिकों के साथ पौधारोपण अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राजधानी दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। नागरिकों और विभिन्न हितधारकों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सामूहिक प्रयासों के माध्यम से दिल्ली में अब तक 50 लाख से…

Minister leads Tree Plantation Drive :  दिल्ली के स्वास्थ्य, परिवहन और आईटी मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र विकासपुरी के कुंवर सिंह नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में स्थानीय नागरिकों के साथ पौधारोपण अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राजधानी दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। नागरिकों और विभिन्न हितधारकों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सामूहिक प्रयासों के माध्यम से दिल्ली में अब तक 50 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य, परिवहन और आईटी मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पौधारोपण अभियान केवल पेड़- पौधों की संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पेड़-पौधों के दीर्घकालिक संरक्षण, उचित सुरक्षा, नियमित सिंचाई और देखभाल को सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि राजधानी दिल्ली को और अधिक हरा-भरा, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए जन-भागीदारी बेहद आवश्यक है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विकासपुरी सहित दिल्ली के अन्य क्षेत्रों के निवासियों से भी पौधारोपण अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेने और पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल को सामुदायिक जिम्मेदारी बनाने की अपील की उन्होंने कहा कि आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण और बेहतर भविष्य की नींव मजबूत करेगा। मंत्री ने पौधारोपण अभियान में स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी की भी जमकर सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सामुदायिक पहल दिल्ली को हरा-भरा बनाने के सामूहिक संकल्प को और मजबूत करती हैं।

स्वास्थ्य, परिवहन और आईटी मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पौधा लगाना केवल पहला कदम है, हमारी वास्तविक जिम्मेदारी तब शुरू होती है, जब हम उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उसे एक स्वस्थ वृक्ष के रूप में विकसित होने में भी मदद करें। मैं प्रत्येक नागरिक से अपील करता हूं कि इस अभियान में भागीदार बनें, पेड़-पौधे लगाएं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लें।

Sumant Chaudhary