Rohini : ‘ऑपरेशन छापमारी चक्रव्यूह’ में 5 हजार वाहनों की जांच, 109 पकड़े

Summary :

Operation Chhamari Chakravyuh : रोहिणी जिले में बढ़ते वाहन चोरी और सड़क अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए दिल्ली पुलिस ने चार दिन तक बड़े स्तर पर ‘ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह’ चलाया। 18 से 21 अगस्त तक चले इस विशेष अभियान में पुलिस ने जिलेभर में 5000 से अधिक वाहनों की जांच और सत्यापन किया। अभियान के दौरान चोरी की 161 दोपहिया वाहन बरामद करने के साथ ही अवैध हथियार, मादक पदार्थ और अवैध शराब की बड़ी खेप भी पकड़ी गई। पुलिस की कार्रवाई में कुल 109 आरोपियों को गिरफ्तार या पकड़ा गया, जिनमें 24 हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। स्पेशल सीपी देवेश…

Operation Chhamari Chakravyuh : रोहिणी जिले में बढ़ते वाहन चोरी और सड़क अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए दिल्ली पुलिस ने चार दिन तक बड़े स्तर पर ‘ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह’ चलाया। 18 से 21 अगस्त तक चले इस विशेष अभियान में पुलिस ने जिलेभर में 5000 से अधिक वाहनों की जांच और सत्यापन किया। अभियान के दौरान चोरी की 161 दोपहिया वाहन बरामद करने के साथ ही अवैध हथियार, मादक पदार्थ और अवैध शराब की बड़ी खेप भी पकड़ी गई। पुलिस की कार्रवाई में कुल 109 आरोपियों को गिरफ्तार या पकड़ा गया, जिनमें 24 हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं।

स्पेशल सीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ज्वाइंट सीपी विजय सिंह की देखरेख में डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल व एडिशनल डीसीपी सतीश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 16 पुलिस टीमों के 277 जवानों को तैनात किया गया था। टीमों ने प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और संदिग्ध इलाकों में नाकाबंदी कर वाहनों और लोगों की जांच की।

अभियान का मुख्य उद्देश्य चोरी के वाहनों की बरामदगी के साथ झपटमारी, लूट और अन्य सड़क अपराधों पर रोक लगाना था। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान कुल 161 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए। इनमें 116 मोटरसाइकिल और 45 स्कूटी शामिल हैं। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों के दस्तावेजों और नंबर प्लेट की जांच के साथ उनके रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया।

अभियान के दौरान पुलिस ने 7 अवैध हथियार बरामद किए। इनमें एक ब्राजील निर्मित टॉरस पिस्टल और छह कंट्री मेड पिस्टल शामिल हैं। इनके साथ 15 जिंदा कारतूस और नौ बटनदार चाकू भी बरामद किए गए। इसके अलावा पुलिस ने 686 ग्राम हेरोइन और 2990 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की। शराब की तस्करी में इस्तेमाल एक कार भी जब्त की गई।

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने साइबर अपराध में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं बेगमपुर थाना क्षेत्र में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भी भंडाफोड़ किया गया, जहां से छह आरोपियों को पकड़ा गया। इसके अलावा पांच घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार या दबोचा गया। पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान जुआ खेलने में दांव पर लगी 13,960 रुपये की नकदी भी जब्त की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीमों को संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

 

Sumant Chaudhary