दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोमवार को कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के निकास द्वार रात नौ बजे बंद कर दिए जाएंगे। डीएमआरसी ने कहा, “नए साल की पूर्व संध्या पर (31 दिसंबर 2019) भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर रात नौ बजे के बाद बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”
हालांकि, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में यात्रियों के प्रवेश करने की अनुमति होगी। डीएमआरसी ने कहा, “अंतिम ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों के प्रवेश की अनुमति होगी।” डीएमआरसी ने ट्वीट किया, “कृपया अपनी यात्रा की योजना इसके अनुसार बनाएं।” राजीव चौक, दिल्ली मेट्रो के सबसे व्यस्त स्टेशनों में एक है।



Download Android App
Download iOS App



