दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया है।
‘न्यूज एक्स’ की ओर से जारी एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 50 से 56 सीटें और भाजपा को 10 से 14 सीटें मिल सकती हैं। इसमें कांग्रेस का खाता नहीं खुलने का अनुमान लगाया गया है।
‘रिपब्लिक टीवी’ के एग्जिट पोल बात आप 48-61, भाजपा 9-21 और कांग्रेस 0-1 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
इसी तरह ‘टाइम्स नाउ’ के एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 44 और भाजपा को 26 सीटें मिल सकती हैं।
‘टीवी9-सिसरो’ के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 54 , भाजपा 15 और कांग्रेस को एक सीट मिलने के आसार हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। मतगणना 11 फरवरी को होगी।


Download Android App
Download iOS App



