ब्राजील की वायुसेना ने वुहान में फंसे भारतीय को निकाला

Summary :

भारत ने वुहान से अपने 640 से अधिक नागरिकों को निकाला है।

नयी दिल्ली : ब्राजील के वायु सेना के एक विमान ने चीन में नोवेल कोरोना वायरस प्रभावित वुहान से ब्राजील के नागरिकों के समूह के साथ एक भारतीय व्यक्ति को भी बाहर निकाला है। राजनयिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उक्त भारतीय व्यक्ति पोलैंड में विमान से उतर गया है। 
ब्राजील ने कहा है कि इसके दो सैन्य विमान शहर में फंसे अपने नागरिकों को बचाने के लिए वुहान भेजे गए थे। निकाले गए भारतीय नागरिक के बारे में अब तक कोई अन्य जानकारी प्राप्त नहीं हो पायी है। भारत ने वुहान से अपने 640 से अधिक नागरिकों को निकाला है। चीन में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 723 हो गई और संक्रमण के कुल 34,598 मामलों की पुष्टि हुई है। 

Desk Team