केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण प्रायोगिक परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकने वाले 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को 11 जून से पहले एक और मौका मिलेगा। सीबीएसई ने स्कूलों को कोविड-19 से संक्रमित परीक्षार्थियों के लिए उपयुक्त समय पर प्रायोगिक परीक्षाएं फिर से आयोजित करने के लिए कहा है।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, अगर कोई अभ्यर्थी कोविड से संक्रमित होने के कारण या परिवार के किसी सदस्य के संक्रमित होने की वजह से प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहता है, तो स्कूल 11 जून तक क्षेत्रीय प्राधिकरण के परामर्श से उचित समय पर ऐसे अभ्यर्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षा आयोजित करेगा। दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं मई-जून में और प्रायोगिक परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में होनी हैं।


Download Android App
Download iOS App



