उत्तर पश्चिम दिल्ली जिले के मॉडल टाउन थाना इलाके में अवैध निर्माण रोकने के लिए पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने पर एसएचओ और सात कर्मियों को लाइन हाज़िर कर दिया गया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अपने इलाके में अवैध निर्माण को रोकने के लिए पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने को लेकर पुलिस आयुक्त को पुलिस अफसरों के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को मॉडल टाउन इलाके में कानून एवं व्यवस्था को लेकर शिकायतें मिली थी।
पुलिस ने बताया कि इसी जिले के केश्व पुरम थाने के एक उपनिरीक्षक को अपनी सर्विस पिस्तौल से बिना इजाजत के गोली चलाने के आरोप में निलंबित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस बाबत जांच शुरू कर दी गई है । यह घटना थाने में नहीं हुई है।


Download Android App
Download iOS App



