नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश ‘दिल्ली के मन की बात भाजपा के साथ’ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के जरिए भाजपा दिल्ली सरकार के घोटालों को लेकर जनता के बीच जाएगी साथ ही भाजपा अपना मेनिफेस्टो भी ‘दिल्ली के मन की बात भाजपा के साथ’ पर ही बनाएगी। उक्त बात दिल्ली भाजपा के प्रभारी श्याम जाजू ने कही।
जाजू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमने विजयरथ के जरिए लोगों के मन की बात को जाना था। ठीक उसी तरह दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले ‘दिल्ली के मन की बात भाजपा के साथ’ अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा दिल्ली के 65 विधानसभा सीटों पर लीड की थी। जाजू ने दावा किया कि भाजपा 2020 विधानसभा चुनाव में 70 में से 65 सीटें जीत कर विजयी पताका फरायगी।


Download Android App
Download iOS App



