दिल्ली के मेट्रो विहार फेज 2 इलाके में बेटी और पिता रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए है। पुलिस ने आशंका जताई है कि बेटी कि हत्या के बाद पिता ने फांसी के फंदे से लटकर जान दे दी। एक साथ दो लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सुरेश के रूप में हुई है और उसकी बेटी का नाम पुलिस ने छिपा रखा है।
पुलिस ने कहा कि बेटी का शव बिस्तर पर मिला था जबकि पिता का शव छत से लटका हुआ था। पुलिस ने यह भी कहा कि ऐसी संभावना थी कि सुरेश ने पहले अपनी बेटी की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने कहा कि यह केवल शुरूआती अटकलें थीं।
दिल्ली : पालतू कुत्ते पर हमले का किया विरोध तो नाबालिग ने पीट-पीटकर ली बुजुर्ग की जान
पुलिस ने कहा, “उनकी बेटी दूसरी मंजिल से गिरने के बाद दौरे से पीड़ित थी। सुरेश को लड़की की देखभाल करनी पड़ी। इस वजह से उसकी नौकरी चली गई। घटना के वक्त क्लीनर का काम करने वाली बच्ची की मां घर पर नहीं थी।” घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने कहा कि मामले में एक उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) स्तर की जांच शुरू की गई है।


Download Android App
Download iOS App



