राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मायापुरी फेज-2 इलाके में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े नौ बजे हादसे की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि मौके पर कुल 17 दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
पश्चिमी दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्र में डीडी मोटर्स के पास स्थित फैक्ट्री से काले धुएं की लपटें निकलती देखी जा सकताी हैं। डीएफएस निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है जबकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
यह घटना दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में एक गोदाम में लगी आग के ठीक दो दिन बाद हुई है, जहां प्लास्टिक का सामान रखा गया था। आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। विभाग ने कहा था कि दोपहर करीब 12 बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।


Download Android App
Download iOS App



