दिल्ली के सदर बाजार में लगी आग, 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद

Summary :

दिल्ली के मशहूर और भीड़भाड़ वाले इलाके सदर बाजार में शनिवार दोपहर आग लग गई. यह आग एक दुकान की पहली मंजिल पर लगी, जिसने तेजी से रफ्तार पकड़ ली.जैसे ही आग की जानकारी मिली, दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हुए हैं. दमकल अधिकारियों को दोपहर करीब 3:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. आग पहली मंजिल पर फैली, जिससे चारों तरफ धुआं और लपटें फैल गईं. A fire broke out in a shop in Old Delhi’s Sadar…

दिल्ली के मशहूर और भीड़भाड़ वाले इलाके सदर बाजार में शनिवार दोपहर आग लग गई. यह आग एक दुकान की पहली मंजिल पर लगी, जिसने तेजी से रफ्तार पकड़ ली.जैसे ही आग की जानकारी मिली, दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हुए हैं. दमकल अधिकारियों को दोपहर करीब 3:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. आग पहली मंजिल पर फैली, जिससे चारों तरफ धुआं और लपटें फैल गईं.

दमकलकर्मी घायल, राहत कार्य जारी

डिप्टी चीफ फायर अफसर संजय तोमर के अनुसार, यह तीन मंजिला इमारत है और आग पहली मंजिल पर लगी थी. आग बुझाते समय एक दमकलकर्मी को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया है. अभी तक किसी और के घायल होने की जानकारी नहीं है.

भीड़ से बचने की अपील

यह घटना दिल्ली के बड़े थोक बाजारों में से एक में हुई, जहां आमतौर पर काफी भीड़ रहती है. प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल पर भीड़ न लगाने की अपील की है, ताकि राहत और बचाव कार्य में कोई रुकावट न आए. आग के चलते दुकान में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया है. नुकसान का सही आंकलन राहत कार्य के बाद ही किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें-सीलमपुर हादसा: पूर्व दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल समेत इन नेताओं ने दुर्घटना पर जताया शोक

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।