एयरफोर्स बिल्डिंग में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू

Summary :

कर्तव्य पथ पर स्थित वायु सेना भवन में रविवार शाम बाहर रखी निर्माण सामग्री में आग लग गई, जिसे अविलंब बुझा दिया गया। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वायुसेना मुख्यालय में आग लगने की कॉल शाम करीब छह बजे मिली दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के मुताबिक, वायुसेना मुख्यालय में आग लगने की कॉल शाम करीब छह बजे मिली। डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि आठ दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग लगने की यह दूसरी…

कर्तव्य पथ पर स्थित वायु सेना भवन में रविवार शाम बाहर रखी निर्माण सामग्री में आग लग गई, जिसे अविलंब बुझा दिया गया। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
वायुसेना मुख्यालय में आग लगने की कॉल शाम करीब छह बजे मिली
दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के मुताबिक, वायुसेना मुख्यालय में आग लगने की कॉल शाम करीब छह बजे मिली।
डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि आठ दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
आग लगने की यह दूसरी घटना
रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भी भीषण आग लग गई थी।

Shera Rajput