उपनगरीय अंधेरी की एक औद्योगिक इकाई में मंगलवार देर रात आग लग गयी। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी झुलस गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि अंधेरी में मरोल के एसईईपीजेड में स्थित वाणिज्यिक इकाई में देर रात दो बजे आग लग गयी। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी और पानी टैंकर घटनास्थल पर पहुंचे और सुबह छह बजे इस पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि घटना में दमकलकर्मी शिवकुमार सूर्यकांत सतरवाल (25) झुलस गये और उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बतायी गई है। अधिकारी ने बताया कि जिस समय आग लगी उस समय इकाई के भीतर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। पिछले कुछ महीनों में मुंबई में आवासीय इमारतों और औद्योगिक इकाईयों में आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं।


Download Android App
Download iOS App



