गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस की जेनरेटर कार में आग लग गई। स्टेशन पर ट्रेन की लगेज बोगी में आग लगने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की सूचना मिलते ही रेल अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों ने तत्काल लखनऊ शताब्दी ट्रेन की जेनरेटर कार को ट्रेन से अलग किया है। अधिकारियों ने बताया कि रेलगाड़ी में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलगाड़ी सुबह करीब 6:41 बजे गाजियाबाद स्टेशन पहुंची और आग बुझाने वाले यंत्रों से धुएं को काबू करने में सफलता नहीं मिलने पर दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया।
प्रभावित कोच को रेलगाड़ी से अलग किया गया और इसके बाद रेलगाड़ी को सुबह 8:20 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हालांकि, आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शताब्दी एक्स्प्रेस ट्रेन की लगेज बोगी में आग क्यों लगी। इस घटना को लेकर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



