मध्य दिल्ली के नबी करीम क्षेत्र में 19 वर्षीय एक युवक को चार लोगों द्वारा कथित तौर पर पीटा गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित असजद, नबी करीम के प्रेम नगर का निवासी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।
पुलिस ने कहा कि घटना मंगलवार को हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि असजद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान एक किशोर को पकड़ा गया है।


Download Android App
Download iOS App



