नई दिल्ली : करोलबाग स्थित बाबा प्लाजा के बेसमेंट में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक दो दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। दुकानों में मोबाइल एसोसिरीज का सामान भरा हुआ था।
वहीं इस घटना में दोनों दुकानों के आस-पास की दुकाने भी मामूली रूप से आग की चपेट में आई हैं। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। हादसे में दोनों दुकानों में भारी नुकसान हुआ है। दमकल सूत्रों के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11:49 बजे सूचना मिली कि करोलबाग स्थित बाबा प्लाजा के बेसमेंट में दुकानों में आग लगी है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। करीब 12:20 बजे आग पर काबू पाया जा सका। मगर तब तक दो दुकानों में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया।


Download Android App
Download iOS App



