नई दिल्ली : कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित अंतरिक्ष भवन में आज सुबह आग लग गई। इस हफ्ते अंतरिक्ष भवन में आग लगने की यह दूसरी घटना है। तीन मई को इसके सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित परिक्रमा रेस्तरां में आग लग गई थी।
दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह के 8.29 बजे इस घटना को लेकर एक फोन आया था और सुबह के 9.15 बजे ही इस आग को बुझा दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि इस इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी आग को बुझाने के लिए 17 दमकलों को भेजा गया था। भवन को खाली करा दिया गया और अब तक किसी नुकसान व किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
– भाषा


Download Android App
Download iOS App



