Firing At Guru Randhawa Gym: राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब “24HS Fitness Delhi” जिम के बाहर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। दावा किया जा रहा है कि ये जिम सिंगर गुरु रंधावा का है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे दो बाइक सवार हमलावरों ने जिम के बाहर 5-6 राउंड गोलियां चलाई, उसके बाद मौके से फरार हो गए।
West Vihar Firing: क्या है हमला करने की वजह?
घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाले अनिल पंडित उर्फ “अनिल पंडित यूएसए” ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। वायरल ऑडियो में दावा किया गया है कि गुरु रंधावा के एक्टर सलमान खान के साथ करीबी रिश्ते हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया है। ऑडियो में इस हमले को सिर्फ एक ‘ट्रेलर’ बताते हुए आगे की चेतावनी दी गई है। पुलिस फिलहाल इन दावों की जांच कर रही है।
CCTV फुटेज के आधार पर हमलवारों की पहचान में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरिक्षण किया और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलवारों की पहचान करने और उनके आने-जाने के रास्तों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस जिम के मालिक और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि यह समझा जा सके कि घटना के पीछे कोई पुराणी रंजिश, धमकी या कुछ अन्य कारण तो नहीं है।
Lawrence Bishnoi Gang का नाम लेकर धमकियां

सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर धमकियां दी गई हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि यह गिरोह अपने दुश्मनों को किसी भी हाल में नहीं बख्शेगा। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने अभी तक इस वायरल पोस्ट की प्रामाणिकता को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।


Download Android App
Download iOS App





