KSBKBT 2 11 June Spoiler Alert: टीवी का सबसे मशहूर और सबका पसंदीदा सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। लेकिन शो के आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसे देखकर दर्शकों के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। विरानी परिवार में एक ऐसा तूफान आने वाला है, जो हँसते-खेलते परिवार को ताश के पत्तों की तरह बिखेर कर रख देगा। घर के बड़े बेटे गौतम और बहू दामिनी ने गुस्से और अपमान में आकर तुलसी का घर हमेशा के लिए छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर विरानी घर में यह क्लेश कैसे शुरू हुआ।
KSBKBT 2 11 June Spoiler Alert: गौतम ने तुलसी पर लगाया सौतेलेपन का आरोप

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब तुलसी विरानी घर के बड़े फैसले में रियो को ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ सौंप देती हैं। इसी बात को लेकर करण और नंदिनी के बीच बेडरूम में तगड़ी बहस हो जाती है। करण अपनी पत्नी नंदिनी को समझाने की कोशिश करता है कि मां ने अगर रियो को हक दिया है तो इसमें क्या गलत है? रियो उम्र और तजुर्बे में पार्थ से बहुत बड़ा है। लेकिन नंदिनी तो जैसे कुछ भी सुनने को तैयार ही नहीं है।
नंदिनी की बातें सीधे जाकर गौतम के दिल पर लगती हैं। गौतम का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और वह अपनी मां तुलसी विरानी के सामने जाकर फट पड़ता है।
गौतम रोते हुए और गुस्से में तुलसी से कहता है, “मां, आपने आज फिर से मुझे यह अहसास करा दिया कि मैं एक नकारा इंसान हूँ, इसका मतलब जो पैसे आपने मुझे बिजनेस के लिए दिए थे, वो मेरे नहीं बल्कि करण के थे?हम इस घर में जो रोटी खा रहे हैं, वो करण की वजह से खा रहे हैं? आपने हमेशा करण को ही आगे रखा और हमें पीछे धकेल दिया।” करण बीच-बचाव करने आता है और कहता है कि उसने जो किया एक बेटे के फर्ज के नाते किया, लेकिन गौतम का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं लेता।
KSBKBT 2: दामिनी ने उगला करण के खिलाफ जहर, कहा- ‘वो तो मंदिरा का खून है, इस घर का नहीं

जब पानी सिर से ऊपर निकल जाता है, तो दामिनी अपनी सासू मां तुलसी को अकेले में ले जाती है। दामिनी साफ शब्दों में कहती है कि वह इस घर में अपने पति गौतम की और बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकती। वह तुलसी को पुरानी बातें याद दिलाते हुए कहती है, “अगर हक की बात हो रही है, तो अंश और गौतम ही आपके सगे बेटे हैं। अंश का बेटा रियो है और गौतम का बेटा नकुल है। लेकिन ये करण? करण तो उस मंदिरा का बेटा है! वह इस घर का हिस्सा है ही नहीं, फिर उसे सारे हक क्यों मिल रहे हैं?”
दामिनी की ये कड़वी बातें सुनकर तुलसी का खून खौल उठता है और वह दामिनी का मुंह बंद करा देती है। लेकिन कहानी में असली धमाका तब होता है जब नंदिनी चुपके से इन दोनों की बातें सुन लेती है। नंदिनी गुस्से में आगबबूला होकर सामने आती है और तुलसी और दामिनी दोनों को खरी-खोटी सुनाने लगती है। नंदिनी कहती है कि तुम लोग पीठ पीछे करण की गॉसिप कर रहे हो और उसे इस घर का मानते ही नहीं हो। दामिनी और नंदिनी को लड़ता देख गौतम अपनी पत्नी के बचाव में आ जाता है और कहता है कि कोई उसकी पत्नी से इस लहजे में बात नहीं कर सकता।
KSBKBT: सामान समेटकर घर से निकले गौतम-दामिनी, उधर पार्थ और रियो में भी हुआ खूनी क्लेश

अपमान का घूंट पीकर गौतम अब विरानी हाउस में एक पल भी रुकने को तैयार नहीं है। वह दामिनी का हाथ पकड़ता है और कहता है कि अगर मुझे पहले पता होता कि इस घर का खर्च और हमारा दाना-पानी करण के पैसों से चल रहा है, तो मैं यहाँ कभी पैर भी नहीं रखता। गौतम साफ कह देता है कि वह अब यहाँ नहीं रहेगा, क्योंकि कल को कोई भी उसे ताना मार देगा कि तुम करण के टुकड़ों पर पल रहे हो। इसके बाद गौतम और दामिनी अपने सूटकेस उठाकर रोते हुए घर से बाहर निकल जाते हैं, जिससे तुलसी पूरी तरह टूट जाती हैं।
विरानी परिवार का क्लेश यहीं खत्म नहीं होता। एक तरफ जहाँ गौतम-दामिनी घर छोड़ जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ आग में घी डालने वाला रियो कहता है कि उसे तो ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ चाहिए ही नहीं थी।
रियो का यह ड्रामा देखकर पार्थ का गुस्सा फूट पड़ता है। पार्थ चिल्लाते हुए कहता है, “अगर तुझे नहीं चाहिए थी, तो तू उसे वापस क्यों नहीं कर रहा है?” इसके बाद पार्थ और रियो के बीच भी भयंकर झगड़ा शुरू हो जाता है। पूरा विरानी परिवार बर्बादी की कगार पर आकर खड़ा हो गया है और तुलसी विरानी बेबस होकर अपनी आँखों के सामने अपने परिवार को बिखरते हुए देख रही हैं। अब देखना होगा कि तुलसी अपने बिखरते परिवार को कैसे बचाती हैं।


Download Android App
Download iOS App




