पटना : एस के मेमोरियल हाॅल में सिक्किम के राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद के अभिनन्दन में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गंगा बाबू को अजातशत्रु बताते हुए कहा कि राज्यपाल बनने के पीछे उनकी 50 साल की तपस्या है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज बिहार के तीन शख्सीयत देश के तीन राज्यों के राज्यपाल हैं।
पहली बार देश के 5 राज्यों की राज्यपाल महिला हैं। रविदास समाज से आने वाले सत्यनारायण आर्य और बेबी कुमारी मौर्य को राज्यपाल बना कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज के सबसे दबे-कुचले वर्ग को सम्मान दिया है।
श्री मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग को मान-सम्मान देने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया है। केन्द्र सरकार कपूर्री फर्मूले की तर्ज पर केन्द्र सरकार की नौकरियों के लिए पिछड़े वर्गों की सूची को दो या तीन भाग में श्रेणीबद्ध कर रही है। इससे पिछड़े वर्ग के सर्वाधिक पिछड़ों को लाभ मिलेगा। केन्द्र व राज्य की सरकार समाज के सभी वर्गों के वंचित तबकों के विकास के लिए प्रयासरत है।
बिहार के जर्दालु आम, कतरनी चावल और मगही पान की जी आई टैंगिंग होने से पूरी दुनिया में पहचान बनी है। पान किसानों को अनुदान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। इस्लामपुर पान अनुसंधान केन्द्र को और सृदृढ़ करने की दिशा में केन्द्र सरकार ने पहल की है।


Download Android App
Download iOS App



