लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने प्रजातंत्र में अधिकार और कर्तव्य को साथ-साथ होना जरूरी बताया और कहा कि यह तंत्र जनता का, जनता के लिए एवं जनता के द्वारा शासन है इसलिए सरकार के साथ लोगों की भागीदारी आवश्यक है।
श्रीमती महाजन ने यहां खेलगांव में लोकमंथन कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुये कहा, ‘भारत दुनिया का सबसे बड़ प्रजातांत्रिक देश है। सभी के मन में मेरा राष्ट्र का भाव जरूरी है, नहीं तो प्रजातंत्र का लक्ष्य समाप्त हो जायेगा। लोकतंत्र में अधिकार और कर्तव्य का साथ-साथ होना जरूरी है। प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है कि वह देश के लिए कुछ करे। हमें देश के प्रति जागरूक रहना होगा।’
लाल बाबा का दावा : राम का मंदिर तो BJP ही बनायेगी
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘प्रजातंत्र जनता का, जनता के लिए व जनता के द्वारा शासन है। इसलिए, सरकार के साथ-साथ जनता की भी भागीदारी आवश्यक है। जब हम देश और अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक नहीं थे, हमारे देश को लूटा गया। इंग्लैंड के संग्रहालय में आज भी हमारे देश से ले जाये गये बेशकीमती समान रखे हुए हैं।’


Download Android App
Download iOS App



