आप के पूर्व विधायक कपिल भाजपा में होंगे शामिल

Summary :

अयोज्ञ घोषित कर दिया था। इसके अलावा अध्यक्ष ने आप के दो अन्य विधायक अनिल बाजपई और देविंदर शेहरावत को भी अयोज्ञ करार दिया था।

आम आदमी पार्टी (आप) और करावल नगर के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने की घोषणा की है। 

श्री मिश्रा ने ट्वीट कर कहा,‘‘ मैं कल सुबह 11 बजे भाजपा में शामिल होने जा रहा हूं।’’ सूत्रों के अनुसार श्री मिश्रा पहले भी कई बार भाजपा के नेताओं के साथ दिखाई दिए है और लोकसभा चुनावों के दौरान उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चुनाव प्रचार करने का भी आरोप लगाया गया। वह शनिवार को भाजपा दिल्ली प्रदेश इकाई की तरफ एक आयोजित समारोह में पार्टी में शामिल होंगे। 


उल्लेखनीय है कि श्री कपिल पर लोकसभा चुनावों में श्री मोदी के लिए प्रचार करने का आरोप था जिसके चलते दो अगस्त को विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने दल-बदल कानून के आधार पर उन्हें विधायक पद से अयोज्ञ घोषित कर दिया था। इसके अलावा अध्यक्ष ने आप के दो अन्य विधायक अनिल बाजपई और देविंदर शेहरावत को भी अयोज्ञ करार दिया था।

Desk Team