मध्य प्रदेश में कांग्रेस को करारा झटका देते हुए पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर और थावरचंद गहलोत की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। गुड्डू 2009 में 15वीं लोकसभा में उज्जैन से सांसद निर्वाचित हुए थे लेकिन 2014 के चुनाव में वह भाजपा के चिंतामणि मालवीय से हार गए थे। इसके बाद से वह पार्टी में हाशिये पर रहे।
प्रेमचंद गुड्डू के औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने के बाद तोमर ने बताया, ‘भाजपा में प्रेमचंद के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।’ इस मौके पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार के दौरान गुड्डू पार्टी में शामिल हुए हैं।
बता दें कि भाजपा ने शुक्रवार को 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 177 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है। मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में भाजपा लगातार तीन कार्यकालों से सत्ता में है।


Download Android App
Download iOS App



