दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव

Summary :

कपिल देव क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 400 से ज्यादा (434) विकेट अपने नाम कर टेस्ट मैचों में 5000 से ज्यादा रन जुटाए हैं।

भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान और पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को बेचैनी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। फ़िलहाल उनकी तबियत ठीक बतायी जा रही है। 61 वर्षीय कपिल देव को तबियत ठीक नहीं लग रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। 
पूर्व टेस्ट खिलाड़ी मल्होत्रा ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘वह अब ठीक महसूस कर रहे हैं। मैंने अभी उनकी पत्नी (रोमी) से बात की। वह कल थोड़ी बेचैनी महसूस कर रहे थे। अस्पताल में उनके टेस्ट किए जा रहे हैं।’’ हालांकि असत्यापित रिपोर्टों के अनुसार 1983 विश्व विजेता की दिल का दौरा पड़ने के बाद एंजियोप्लास्टी हुई है। 


भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने ट्वीट किया, ‘‘कपिल देव सर आपके जल्दी से ठीक होने की कामना करता हूं। हमेशा मजबूत रहिए।’’ भारत के महान क्रिकेटरों में से एक कपिल ने 131 टेस्ट और 225 वनडे खेले हैं। वह क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 400 से ज्यादा (434) विकेट अपने नाम कर टेस्ट मैचों में 5000 से ज्यादा रन जुटाए हैं। कपिल को 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। 

Desk Team