Foundation Day of AAP: AAP पार्टी के स्थापना दिवस पर केजरीवाल ने गिनाई उपलब्धियां, जानें क्या कहा

Summary :

Foundation Day of AAP: आम आदमी पार्टी का आज स्थापना दिवस है और 2 अक्टूबर, 2012 को भारत के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ लाया था और चुनाव में पहली बार जीत का परचम लहराने के लिए, चुनावी चंदा जुटाने के क्राउडसोर्सिंग मॉडल की शुरुआत की थी। आज स्थापना दिवस पर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं देशभर के लाखों साथियों, सभी स्वयंसेवकों और हर आम आदमी को दिल से नमन करता हूँ और भरोसा दिलाते हुए कहा कि ईमानदारी से राजनीति भी की जा सकती है। Foundation Day of AAP   अरविंद केजरीवाल ने अपनी…

Foundation Day of AAP: आम आदमी पार्टी का आज स्थापना दिवस है और 2 अक्टूबर, 2012 को भारत के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ लाया था और चुनाव में पहली बार जीत का परचम लहराने के लिए, चुनावी चंदा जुटाने के क्राउडसोर्सिंग मॉडल की शुरुआत की थी। आज स्थापना दिवस पर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं देशभर के लाखों साथियों, सभी स्वयंसेवकों और हर आम आदमी को दिल से नमन करता हूँ और भरोसा दिलाते हुए कहा कि ईमानदारी से राजनीति भी की जा सकती है।

Foundation Day of AAP

Foundation Day of AAP
Foundation Day of AAP

 

अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के बारे में और जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि AAP पार्टी जनात की पार्टी है नेताओं की नही। सभी कार्यकर्ताओं ने बदलाव की लौ जलाने के लिए गाँव-गाँव की सभाओं से लेकर गलियों तक कड़ी मेहनत की है। जनता के विश्वास और हमारे सैनिकों की तपस्या के परिणाम के आधार पर उपलब्धियाँ हासिल की है। अरविंद केजरीवाल ने वादा करते हुए कहा कि ईमानदारी, सच्चाई, और राष्ट्र सेवा का यह सफ़र और भी मज़बूती से आगे बढ़ेगा। आपका साथ हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

AAP Party Inauguration Date

आम आदमी पार्टी की शुरुआत 2 अक्टूबर, 2012 को हुई थी। महिला और पुरुष, बूढ़े और जवान, गरीब और अमीर – सभी का इस नई पार्टी में आम लोगों के रूप में स्वागत था। भ्रष्टाचार को खत्म करने, एक अलग राजनीति का एक मॉडल पेश करने के वादे के साथ ही आम आदमी पार्टी की शुरुआत शानदार रही है और दिसंबर 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के रण में उतरी थी।

Arvind Kejriwal Entry in Politics

Arvind Kejriwal Entry in Politics
Arvind Kejriwal Entry in Politics

दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले के बाद पार्टी ने दिल्ली में कई व्यापक मुद्दों को उठाया और सत्ता में रही कांग्रेस सरकार के खिलाफ, पानी के टैंकर माफिया और बिजली कंपनियों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। इसी आंदोलन और अनशन ने पार्टी को राजनीतिक ताकत दी थी और दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों में से 28 सीटों पर सीट हासिल करके बड़ा उलटफेर कर दिया था।

ALSO READ: गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर दिल्ली में आज रहेगी छुट्टी, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।