नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 94 स्थित निर्माणाधीन बीपीटीपी बिल्डर की बहुमंजिला इमारत की शटरिंग गिरने से चार मजदूरों की मौत के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक नगर अवनीश कुमार ने बताया कि ओखला चौकी प्रभारी गिरीश चंद की शिकायत पर उक्त भवन का निर्माण कार्य करा रही कंपनी आहुल वालिया कंस्ट्रक्शन के निदेशक, मैनेजर, सुपरवाइजर और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हैं।


Download Android App
Download iOS App



