महाराष्ट्र की 3 लोकसभा सीटों के लिए नये चेहरों की तलाश कर सकती है राकांपा

Summary :

शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के कार्यकर्ताओं ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अलग – अलग कारणों को लेकर महाराष्ट्र में पार्टी के चार में से तीन निवर्तमान

शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के कार्यकर्ताओं ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अलग – अलग कारणों को लेकर महाराष्ट्र में पार्टी के चार में से तीन निवर्तमान सांसदों की उम्मीदवारी बरकरार रखने का विरोध किया है।

सूत्रों ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं एवं विधायकों की दो दिन की बैठक में पवार की बेटी सु्प्रिया सुले अकेली निवर्तमान सांसद थीं, जिनकी उम्मीदवारी का विरोध नहीं हुआ। सुले बारामती सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं।

बारामती के अलावा राकांपा ने 2014 में कोल्हापुर, सतारा और माधा सीटें जीती थीं, जहां से क्रमश: धनंजय महादिक, उदयनराजे भोंसले और विजयसिंह मोहित पाटिल सांसद हैं।

Desk Team