नई दिल्ली : नजफगढ़ इलाके में रविवार को बाइक पर एसी में गैस भरने वाला सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना में बाइक पर पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे युवक को मामूली चौटे आई हैं। मृतक की पहचान राजीव कुमार (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राव तुला राम के शवगृह में रखवा दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, राजीव कुमार नजफगढ़ और पंकज नारायणा इलाके में रहते हैं।
वो नोएडा की एक एसी कंपनी में मिस्त्री के तौर पर काम करते हैं। दोनों उत्तम नगर इलाके से एसी में गैस भरने वाला सिलेंडर लेकर नजफगढ़ के रास्ते हिरनकूदना बाइक से जा रहे थे। पंकज बाइक चला रहा था जबकि राजीव कुमार सिलेंडर व अन्य सामान पकड़कर पीछे बैठा हुआ था। राजीव कुमार जैसे ही नांगलोई बस स्टेंड के नजदीक पहुंचे अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।
लोगों को लगा कि जैसे बम फट गया
रविवार करीब 12:30 बजे बजे हुए ब्लास्ट के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने बताया कि ऐसा लगा कि बम फट गया हो। लोगों में डर का माहौल बन गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसी घटना पहले नहीं हुई थी। काफी समय पहले यहां गोलीबारी हुई थी। हमें लगा कि कहीं फिर से ऐसी ही घटना तो नहीं हो गई। लोगों में डर का माहौल बन गया था लेकिन कुछ लोग बाहर आए और उन्होंने देखा कि सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। इस बात की पुष्टी होते ही लोगों ने दमकल विभाग को भी फोन कर दिया। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही दमकल की गाड़ी पहुंच गई और मौके की जांच की।
हादसा टूटी सड़क की वजह से हुआ!
स्थानीय लोगों ने बताया कि नजफगढ़ से दिचाऊं कलां जाते समय सड़क की हालत काफी खराब है। इस घटना में भी सड़क के कारण ही बाइक सवार गिरे होंगे जिसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया होगा। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर सुधार कार्य नहीं हुआ है जिस कारण आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती है। लोगों ने कई बार शिकातय की है लेकिन प्रशासन हादसे का इंतजार कर रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसों को रोकने के लिए हर बार प्रयास आम लोगों को ही प्रयास करने होते हैं लेकिन प्रशासन इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देता है।


Download Android App
Download iOS App



