नई दिल्ली : आपने ‘फुकरे’ फिल्म के कलाकार द्वारा कोल्ड ड्रिंक का वह ऐड तो देखा ही होगा, जिसमें चुचा ट्रेन में बैठकर समौसे की मांग रखता है और उसका दोस्त भागकर समौसे लेकर आता है, लेकिन एक कमी के कारण चूचा नाराज हो जाता है। ऐसी ही एक घटना शनिवार दोपहर 12ः44 को कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर (कश्मीरी गेटे से विश्वविद्यालय जाते समय) मेट्रो ट्रेन (पीछे से चौथा कोच) में देखने को मिली।
दरअसल एक लड़का (बॉयफ्रेंड) अपनी दोस्त (गर्लफ्रेंड) के लिए बड़े प्यार से बर्गर लाया, लेकिन यह उसकी दोस्त को पंसद नहीं आया और वह उसे मेट्रो कोच में ही फेंक कर चली गई। उसके जाने के बाद लड़का भी निकल गया। लेकिन कोच के अन्य लोगों को पता नहीं चला। अचानक कुछ लोगों की नजर उस पैकेट पर गई जिसमें बर्गर था और वह डर गए। उन्हें लगा कि इसमें कोई संग्धित वस्तु है। उक्त पैकेट को देखकर कोच में खड़े लोग दूर हो गए और तुरंत सूचना सुरक्षा गार्ड को दी गई।
करीब पांच-दस मिनट बाद सुरक्षा गार्ड कोच में पहुंचा और उक्त पैकेट की जांच की। जांच के बाद उसने पाया कि पैकेट में खाने का सामान है और गार्ड उस पैकेट को लेकर मेट्रो से निकल गया। गार्ड के जाने के बाद ही मेट्रो कश्मीरी गेट से सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन के तरफ रवाना हो पाई। मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि लोगों की नादानी के कारण दूसरों को समस्या होती है।
सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी पर : सीआईएसएफ
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने कहा कि पूरी जांच के बाद भी किसी यात्री को मेट्रो के अंदर जाने दिया जाता है। बावजूद इसके सभी यात्रियों को भी सर्तक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों के अलावा यदि यात्री भी सर्तक रहते हैं तो किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सकता है।
नहीं है कोई सूचना…
मेट्रो प्रशासन ने बताया कि हमें इस बात की कोई सूचना नहीं है। मेट्रो अधिकारी ने कहा कि लोगों को दूसरों का ध्यान रखना चाहिए।
शराबियों से परेशान : दिल्ली मेट्रो की अंतिम सेवा में सफर करने वाले यात्री इन दिनों शराबियों से परेशान है। दरअसल रात के समय ओवर ड्रिंक करके यात्री मेट्रो में चले आते हैं और उलटी कर देते हैं। इससे दूसरों को भी परेशानी होती है। यात्रियों की माने तो कई बार शराब पीकर आने वाले यात्री महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं, उन्हें देख कर गलत इशारा करते हैं। वहीं इस संबंध में सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि हम केवल ऐसे ही यात्रियों को अंदर आने देते हैं जिनके साथ कोई व्यक्ति हो और वह उसकी जिम्मेदारी ले।
– राकेश शर्मा


Download Android App
Download iOS App



