एजिंग देशों में हेल्थकेयर की बढ़ती मांग, भारतीय युवाओं के लिए बड़ा मौका: एलजी संधू

Summary :

Global Healthcare Workforce: दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा है कि दुनिया के कई विकसित देशों में तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी के कारण हेल्थकेयर सेक्टर में प्रशिक्षित मानव संसाधन की भारी जरूरत पैदा हो रही है। ऐसे में भारत के युवाओं के लिए यह एक बड़ा रोजगार अवसर है, बशर्ते उन्हें कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जाए। वह सोमवार को राजधानी के सर गंगाराम अस्पताल में आयोजित फाउंडर्स डे कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत एक युवा देश है, जहां औसत आयु करीब 28 वर्ष है और बड़ी आबादी युवाओं की है। यदि इस…

Global Healthcare Workforce: दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा है कि दुनिया के कई विकसित देशों में तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी के कारण हेल्थकेयर सेक्टर में प्रशिक्षित मानव संसाधन की भारी जरूरत पैदा हो रही है। ऐसे में भारत के युवाओं के लिए यह एक बड़ा रोजगार अवसर है, बशर्ते उन्हें कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जाए। वह सोमवार को राजधानी के सर गंगाराम अस्पताल में आयोजित फाउंडर्स डे कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत एक युवा देश है, जहां औसत आयु करीब 28 वर्ष है और बड़ी आबादी युवाओं की है। यदि इस युवा शक्ति को क्लिनिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्रों में आधुनिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाए, तो वे वैश्विक स्तर पर हेल्थकेयर सेवाओं की मांग को पूरा कर सकते हैं।

कौशल आधारित प्रशिक्षण पर जोर देना होगा

एलजी संधू ने स्पष्ट किया कि केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल आधारित प्रशिक्षण पर जोर देना होगा। उन्होंने कहा कि विकसित देशों में ‘असिस्टेड हेल्थकेयर’ सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है, जहां प्रशिक्षित स्टाफ की कमी है। भारत इस कमी को पूरा कर सकता है। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल के संस्थापक सर गंगा राम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह संस्थान सेवा और परोपकार की भावना का उदाहरण है। लाहौर से शुरू होकर दिल्ली तक पहुंचा यह अस्पताल आज भी सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के अपने उद्देश्य पर कायम है।

उपराज्यपाल ने अस्पताल के डॉक्टर-आधारित प्रबंधन मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि इससे इलाज की गुणवत्ता बनी रहती है। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा और शोध में अस्पताल की भूमिका का भी उल्लेख किया, जिसमें डीएनबी कार्यक्रम और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के सहयोग से किए जा रहे शोध शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत हेल्थकेयर सिस्टम किसी भी देश के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए जरूरी है। ऐसे में भरोसेमंद संस्थानों और प्रशिक्षित मानव संसाधन की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

Also Read: भारतीय रेलवे में सबसे आगे रहा दिल्ली मंडल, डिजिटल भुगतान और नई सेवाओं से बढ़ी आय

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।