गोकुलपुरी में दर्दनाक हादसा: घर में बम की तरह फटा AC; 4 साल के बच्चे की मौत, अस्पताल में भर्ती बड़े भाई की हालत नाजुक

Summary :

Gokulpuri AC Blast Incident: ईस्ट दिल्ली के गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में घर में लगे एसी में हुए ब्लास्ट से चार साल के मासूम यक्षित की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई साढ़े पांच साल का प्रियांशु गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बच्चे का इलाज जीटीबी अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मनीष अपने परिवार के साथ जोहरीपुर इलाके में रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे थे प्रियांशु और यक्षित। क्या है पूरी घटना? घटना शनिवार दोपहर करीब 3:30…

Gokulpuri AC Blast Incident: ईस्ट दिल्ली के गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में घर में लगे एसी में हुए ब्लास्ट से चार साल के मासूम यक्षित की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई साढ़े पांच साल का प्रियांशु गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बच्चे का इलाज जीटीबी अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मनीष अपने परिवार के साथ जोहरीपुर इलाके में रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे थे प्रियांशु और यक्षित।

क्या है पूरी घटना?

घटना शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है, जब दोनों बच्चे अपनी नानी के साथ कमरे में थे और एसी चल रहा था। बच्चों ने नानी से फ्रूटी लाने को कहा, जिसके बाद वह कमरे से बाहर चली गईं। कुछ देर बाद जब नानी लौटीं तो कमरे से धुआं निकलता देख उन्होंने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे परिवार और पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो दोनों बच्चे घायल अवस्था में पड़े थे। तुरंत उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने यक्षित को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रियांशु की हालत नाजुक बनी हुई है।

एसी के इंडोर यूनिट में ब्लास्ट

शाम करीब 6:30 बजे पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एसी के इंडोर यूनिट में ब्लास्ट हुआ था।हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार बेहोश हो रही हैं, जबकि पिता भी सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।