राष्ट्रीय राजधानी से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में लगी आग में 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगने की यह घटना बीती रात को हुई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आकर 30 झुग्गियां भी जलकर खाक हो गईं।

दिल्ली फायर ब्रिगेड के मुताबिक ये घटना बीती रात हुई। उन्हें सूचना मिली थी कि गोकुलपुरी में आग लग गई। सूचना पाकर तत्काल प्रभाव से टीमें मौके पर पहुंचीं। आग को काबू करने के प्रयास किए गए। इस दौरान फायर सर्विस को 7 जले हुए शव मिले। शवों को पहचान के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। वहीं आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना पर उत्तर पूर्व दिल्ली के ADCP देवाश कुमार पांडे ने कहा कि तकरीबन एक बजे हमें आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद हम घटनास्थल पर पहुंचे और दमकल विभाग को खबर दी। तकरीबन 4 बजे आग पर क़ाबू पाया गया। हादसे में 30 झुग्गियां जलकर राख हो चुकी है और 7 लोगों की मृत्यु हुई है।


Download Android App
Download iOS App



