दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को नजफगढ़ में एक केंद्र का दौरा किया जहां पराली को खाद बनाने वाला रसायन तैयार किया जाएगा। वहां पहुंचे मंत्री ने कहा कि जाड़े के समय में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। आपको बता दें मंत्री ने बताया कि नजफगढ़ के खड़खड़ी गांव स्थित केंद्र में मंगलवार से 400 कंटेनर में ‘‘जैव अपघटक’’ रसायन बनाया जाएगा।
उन्होने कहा ‘‘जैव अपघटक कैप्सूल’’, को गुड़़ और चने के आटे का इस्तेमाल करके तैयार किया जाएगा। फसलों के अवशेष के जल्द जैव अपघटन के लिए इसका छिड़काव किया जाएगा। हमारा अनुमान है कि दिल्ली में 800 हेक्टेयर कृषि भूमि में पराली का प्रबंधन करने के लिए केवल 20 लाख रुपये की जरूरत है।”’
इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था, ‘‘भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने समस्या (पराली जलाने) का सस्ता समाधान ढूंढ लिया है। उन्होंने एक रसायन तैयार किया है जो पराली को खाद में बदल देगा।’’उन्होंने कहा, ‘‘मंगलवार से हम यह रसायन संस्थान के विशेषज्ञों की देखरेख में बड़े स्तर पर तैयार करने जा रहे हैं। इस रसायन का इस्तेमाल इस वर्ष दिल्ली में किया जाएगा। अगले वर्ष से हम दूसरे राज्यों से इसका इस्तेमाल करने का आग्रह करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



