हाथरस में बुलगढ़ी गांव का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि एक और बलात्कार की घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम की बलात्कार के बाद मौत हो गई है। 15 दिन पहले सादाबाद के मई जटोई की रहने वाली 6 साल की बच्ची के साथ अलीगढ़ जिले के इगलास गांव में बलात्कार की घटना हुई थी। बच्ची की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज़ के दौरान मौत हो गई।
मासूम के साथ उसके ही मौसेरे भाई ने रेप किया और हालत बिगड़ने पर स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर स्थिति में बच्ची को दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने गांव के बाहर रोड पर बच्ची का शव रख जाम लगा दिया। पीड़ित परिवार ने अलीगढ़ इगलास पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाये है।
हाथरस गैंगरेप : ट्रायल को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग, आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
पीड़ित परिवार की कहना है कि मांग पूरी न होने तक बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजनों ने योगी सरकार से मांग की है कि इस मामले में जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार लार लिया गया है। हालांकि परिवार का आरोप है कि पुलिस ने सही आरोपी को नहीं पकड़ा है।
वहीं बच्ची के पिता ने कहा कि तीन महीने पहले मेरी दो लड़कियों को उसकी मौसी अपने घर लेकर गई थी। वहां पर मौसी के लड़के ने लड़की के साथ रेप किया। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी के इलाज की जगह उसे बाथरूम में बंद कर दिया गया। घर के बहार खेल रहे बच्चों ने जब मासूम के रोने की आवाज सुनी तो शोर मचाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी फिर। चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया।


Download Android App
Download iOS App



