देश में आखिर कब थमेगा कोरोना का कहर! पिछले 24 घंटों में 61,267 नए मामलों की पुष्टि

Summary :

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से संक्रमितों का आंकड़ा मगलवार तक 66,85,082 तक हो गया

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर लगातार तेज है। यहा वैश्विक महामारी  का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से संक्रमितों का आंकड़ा मंगलवार तक  66,85,082 तक हो गया है। वही अभी देश में सक्रीय मामलों की संख्या 9,19,023 हो गयी है। 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 61,267 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 66,85,082 हो गए। वहीं 884 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,03,569 हो गई है।  
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार पांच अक्टूबर तक 8,10,71,797 नमूनों की जांच हुई है और इनमें से सोमवार को 10,89,403 नमूनों की जांच हुई। 

Desk Team