देहरादून : गंगा संरक्षण कानून की मांग को लेकर स्वामी सानंद ने गंगा मां के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए. अब उनके अनशन को आगे बढ़ा रहे संत गोपालदास को भी हरिद्वार प्रशासन ने ऋषिकेश एम्स में भर्ती करवाया है। सानंद की मौत के बाद राहुल गांधी ने उनकी लड़ाई को आगे ले जाने की बात कही थी। अब दोबारा राहुल ने संत गोपालदास को अपना समर्थन देते हुए स्वास्थ के प्रति चिंता व्यक्त की है।
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद के बलिदान को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘संत गोपालदास का बिगड़ता स्वास्थ, राष्ट्र के लिए चिंता का विषय है। गंगा में खनन पर रोक लगाने के लिए वो 24 जून से उपवास पर बैठे हैं।’ राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए लिखा कि संत गोपालदास, स्वामी सानंद (प्रो. जीडी अग्रवाल) की आवाज के तौर पर हमारे बीच हैं।
स्वामी गोपलदास को भी जबरन उठाया
यह आवाज हमेशा बुलंद रहनी चाहिए.दरअसल, 111 दिनों से अनशन के बाद बीती 11 अक्टूबर को स्वामी सानंद ने एम्स में अपनी आखिरी सांस ली थी। इसके बाद उनके अनशन को आगे बढ़ाने के लिए संत गोपालदास 12 अक्टूबर को मातृसदन पहुंचे थे। इसकी भनक लगते ही हरिद्वार प्रशासन की टीम आधी रात को ही आश्रम पहुंची और उन्हें एम्स में
भर्ती करवाया।


Download Android App
Download iOS App



