नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के पक्ष में नियमों को ताक पर रखकर मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर को प्रचार करना भारी पड़ सकता है। दरअसल गांधी नगर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के चुनावी रोड शो के दौरान आजाद नगर स्थित मोहल्ला क्लीनिक में तैनात डॉ. विकास सिंह ने प्रचार में हिस्सा लिया। वह आप के पक्ष में वोट मांगते हुए दिखाए दिए। इस मामले के बाद गांधी नगर से बागी आप विधायक अनिल कुमार वाजपेयी ने पूर्वी दिल्ली के जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकारी सेवाओं में होने के बावजूद वह एक पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं जो नियम के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उक्त डॉक्टर पर नियम के मुताबिक कार्रवाई की जानी चाहिए। बता दें कि सरकारी सेवाओं में कार्य कर रहे कोई भी कार्रवाई किसी भी चुनावी सभा हिस्सा नहीं ले सकता है।


Download Android App
Download iOS App



