नई दिल्ली : कांग्रेस की नवगठित संचालन समिति ने बैंक घोटाले को बड़ असफलता करार देते हुए आज कहा बैंकों में घोटाले के लगातार हो रहे खुलासों से देश की जनता चिंतित है और प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी को इस बारे में जवाब देना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की नवगठित संचालन समिति की आज यहां हुई पहली बैठक में इस बात पर हैरानी व्यक्त की गयी कि देश में सबसे बड़ बैंक घोटाला होता है और रिजर्व बैंक तथा वित्त मंत्रालय इसकी अनदेखी करते हैं।
समित ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 45 माह के शासनकाल में चुनाव से पहले किए गए उसके वादों की पोल खुली है और‘भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस’का नारा‘भ्रष्टाचार पर जिम्मेदारी को लेकर जीरो टोलरेंस’बनकर सामने आया है। मोदी सरकार में लगातार हो रहे बैंक घोटालों ने आम जनता की बैंक में जमा उसके पैसे को लेकर उनकी चिंता बढा दी है।
बैंकों का करोड़ रुपए लेकर ललित मोदी, विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी तथा दर्जनों अन्य आरोपी देश से भाग जाते हैं और यह इस सरकार की विफलता के बडे उदाहरण हैं। समिति ने कहा है कि प्रधानमंत्री को बैंक घोटाले के बारे में बताने तथा बैंकों में जमा लोगों के पैसों की सुरक्षा को लेकर उन्हें विश्वास दिलाने, आरोपियों के विदेश भागने, घोटाले को पकडने वाली प्रणाली के विफल होने, घोटाले को लेकर सात मई 2015 को दर्ज शिकायत पर कार्रवाई के बारे देश की जनता को जानकारी देनी चाहिए।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



