नई दिल्ली : दिल्ली सरकार एवं विकास एवं श्रम मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को करोल बाग के एक रेस्टोरेंट में गेस्ट हाउस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के फायर एनओसी की समस्या को लेकर बातचीत की। इस बैठक में पहाड़गंज, आराकशा रोड, करोल बाग साउथ, जामा मस्जिद और बल्लीमारान के प्रमुख होटल पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान सभी होटल एवं गेस्ट हाउस प्रतिनिधियों ने फायर के नए नॉर्म्स को हटाने की बात कही और गोपाल राय के सामने मांग रखी कि जो नॉर्म्स लगते आ रहे हैं उन्हीं नॉर्म्स के ऊपर अमल करते हुए हमें एनओसी दी जाए। उन्होंने कहा कि आज होटल व्यवसाय पूरी तरीके से परेशानी के दौर से गुजर रहा है और फायर विभाग हमारी एनओसी रद्द करने की तैयारी कर रहा है जो कि पूरी तरीके से गलत है।
इस दौरान महासंघ के महासचिव अरुण गुप्ता ने मंत्री जी को बताया कि जो एनओसी जिस ग्राउंड्स के ऊपर मिली है उसी ग्राउंड्स के ऊपर पिछले 20 साल से हमें एनओसी मिलती आ रही है। आज जो भी नियम बनाए जा रहे हैं उसको नए गेस्ट हाउस के उपर लागू किया जाए या 2007 के बाद के गेस्ट हाउस पर लागू किया जाए।


Download Android App
Download iOS App



