उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में सूखे और कर्ज की मार झेल रहे कुछ किसानों के कथित तौर पर खुदकुशी करने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि कर्जमाफी के बावजूद किसान आत्महत्या के लिए क्यों मजबूर हो रहे हैं।
प्रियंका ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, “किसान फसल उगाते हैं, दाम नहीं मिलता। सूखा-अकाल पड़ता है, मुआवजा नहीं मिलता। बुंदेलखंड के किसानों को हर दिन कुर्की की धमकियाँ मिल रही हैं।” उन्होंने सवाल किया, “ये कौन सी किसान-नीति है और कैसी कर्जमाफी है जिसमें किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाए?”

प्रियंका ने जिस खबर का हवाला दिया है उसके मुताबिक बुंदेलखंड के बांदा जिले में पिछले कुछ दिनों के भीतर सूखे और कर्ज की मार झेल रहे पांच किसान आत्महत्या कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



