Gurmat Camp 2026: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के धर्म प्रचार विभाग द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मियों की छुट्टियों में पांचवां गुरमत कैंप आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार कैंपों में पहले की तुलना में अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह जानकारी कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, जनरल सेक्रेटरी जगदीप सिंह काहलो और धर्म प्रचार प्रमुख जसप्रीत सिंह करमसर ने दी। उन्होंने बताया कि कैंपों की तैयारियों को लेकर हाल ही में सभी सिंह सभाओं के प्रबंधकों और शिक्षकों की बैठक गुरुद्वारा रकाबगंज के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई, जिसमें इन कैंपों की अंतिम रूपरेखा तैयार की गई। धर्म प्रचार विंग के प्रमुख जसप्रीत सिंह करमसर ने बताया कि ये कैंप 1 से 19 जून तक दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबानों और सिंह सभाओं में लगाए जाएंगे।
16 हजार से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी का नया लक्ष्य
उन्होंने बताया कि चार साल पहले शुरू किए गए इन कैंपों में प्रारंभिक दौर में लगभग 4 हजार विद्यार्थी भाग लेते थे, जो धीरे-धीरे बढ़कर 12 हजार और फिर 16 हजार तक पहुंच गए। इस बार हमारा लक्ष्य इससे भी अधिक विद्यार्थियों को गुरमत कैंपों में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि कैंपों में विद्यार्थियों को गुरसिखी जीवन शैली, सिख इतिहास की पृष्ठभूमि और गुरमुखी की शिक्षा दी जाएगी, ताकि नई पीढ़ी को अधिक से अधिक गुरसिख बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें-दिल्ली में ट्रैफिक चालान पर सख्ती, तय समय में भुगतान अनिवार्य, नहीं तो बढ़ेंगी मुश्किलें


Download Android App
Download iOS App




