इस समय दिल्ली-एनसीआर सहित कई जगहों पर अतिक्रमण और अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन जारी है। बता दें जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन की ओर से सोमवार को सुल्तानपुर गांव में भूमाफियाओं द्वारा बसाई जा रही चार अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई। अब तक यहां पर 21 एकड़ जमीन पर चार अलग-अलग अवैध कॉलोनियों में विकसित कर किए गए 66 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।
DTP टीम की ओर से अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी
आपको बता दें डीटीपी टीम की ओर से अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी गई कि बिना अनुमति के निर्माण न करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। विभाग को सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर एरिया में भूमाफिया अवैध रूप से कॉलोनी काट कर रहे हैं। जांच में अवैध कॉलोनी काटने का मामला सही मिला।
अवैध निर्माणों पर बुलडोजर वाली कार्रवाई की गई
दरअसल, सोमवार को डीटीपी सुमित मलिक स्थानीय पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने यहां पर चारों अवैध कॉलोनियों में 16 निर्माणाधीन भवनों को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा 38 डीपीसी स्तर तक के निर्माण गिरा दिए। 12 बाउंड्रीवाल और सड़कों के नेटवर्क को पूरी तरह समतल कर दिया।मौके पर इकट्ठा हुए लोगों को डीटीपी की ओर से कहा गया कि वह भूमाफियाओं के झांसे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदकर अपना पैसा नहीं फंसाएं। बता दें कि, बीते खुछ माह में गुरुग्राम में डीटीपी द्वारा ऐसे अनेक अवैध निर्माणों पर बुलडोजर वाली कार्रवाई की गई है।
Gurugram: 4 और अवैध कॉलोनियों में जारी बुलडोजर का एक्शन, अबतक 66 निर्माण किए गए ध्वस्त
Summary :
इस समय दिल्ली-एनसीआर सहित कई जगहों पर अतिक्रमण और अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन जारी है। बता दें जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन की ओर से सोमवार को सुल्तानपुर गांव में भूमाफियाओं द्वारा बसाई जा रही चार अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई। अब तक यहां पर 21 एकड़ जमीन पर चार अलग-अलग अवैध कॉलोनियों में विकसित कर किए गए 66 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। DTP टीम की ओर से अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी आपको बता दें डीटीपी टीम की ओर से अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी गई कि बिना अनुमति के निर्माण…


Download Android App
Download iOS App



