हरिद्वार : उत्तराखण्ड श्रम बोर्ड के सदस्य संजय चोपड़ा की अगुवाई में बेलवाला ग्राऊण्ड में श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में असंगठित क्षेत्र के घरों में काम करने वाली महिलाएं, दैनिक राजमिस्त्री, होटल श्रमिक, धर्मशाला मजूदर व गंगा घाटों पर रोजी रोटी कमा रहे फोटोग्राफर इत्यादि क्षेत्र के मजदूरों ने चौपाल में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
चौपाल का मुख्य उद्देश्य श्रम मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत के निर्देशन में उत्तराखण्ड श्रम बोर्ड कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की चौदह सूत्रीय श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं को श्रमिकों तक पहुंचाना व असंगठित क्षेत्र के कामगार मजदूरों का श्रमायुक्त के कार्यालय में पंजीकरण कराकर मजदूरों को व उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य अनुदान जैसी योजनाओं का भरपूर लाभ दिलाना है।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड शासन श्रम बोर्ड के एक सदस्य ने बताया कि हाल ही में श्रम मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत के सार्थक प्रयास असंगठित क्षेत्र के कामगार मजदूरों के कार्यो को सुनिश्चित किया जाना। उनके संवैधानिक अधिकार के लिए पांच दिसम्बर से सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों के निर्माण अन्य कार्यो में कामगार मजदूरों को पंजीकरण फार्म वितरित किए जाएंगे।
इसके पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में मजदूर मेला लगाकर उनके पंजीकरण के कार्यो को भी बल दिया जाएगा। श्रम विभाग द्वारा ज्यादा से ज्यादा कामगारों के पंजीकरण करने के लिए भी अभियान चलाएगा। जल्द से जल्द असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों का पंजीयन वृहद स्तर पर किया जाना चाहिए। इस अवसर पर बलवीर सिंह, मनोहर लाल, ओमी, छोटेलाल, वीरेंद्र, जयभगवान, ओमप्रकाश कालियान, साधुशरण पंडित आदि मौजूद रहे।
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



