हार्दिक पटेल का अनिश्चितकालीन अनशन 12वें दिन भी जारी रहा। इसके साथ ही उनकी अगुवाई वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) ने बुधवार को यह घोषणा की कि अगर गुजरात की बीजेपी सरकार 24 घंटे के अंदर उनके साथ बातचीत शुरू नहीं करती है तो वह जल भी त्याग देंगे।
अहमदाबाद के बाहरी इलाके में स्थित हार्दिक के आवास पर यह घोषणा करते हुए पीएएएस के संयोजक मनोज पनारा ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधियों को निश्चित रूप से अनशन स्थल पर आना चाहिए और पाटीदार नेता से बात करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हार्दिक की सेहत बिगड़ती जा रही है लेकिन सरकार ने इसके समाधान के लिये कोई मंशा जाहिर नहीं की है।
हार्दिक पटेल से मिलने पहुंची मेधा पाटकर का विरोध, गुजरात विरोधी बता परिसर से निकाला
अगर सरकार 24 घंटे के अंदर हार्दिक से बातचीत नहीं करती तो वह अब पानी पीना भी छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि समूचा राज्य और यहां के लोग उन्हें लेकर चिंतित हैं और उनके लिये प्रार्थनाएं कर रहे हैं लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार को कोई परवाह नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



