केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार हर्षवर्धन ने राजद्रोह कानून को हटाने का वादा करने के लिए रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली के लोग ऐसी पार्टी को कभी माफ नहीं करेंगे।
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि दिल्ली हमेशा राष्ट्रवादी विचारधारा और उनके समर्थकों का गढ़ रही है। मंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में कई जन सभाएं और पैदल यात्रा की।
चांदनी चौक में लड़ाई ‘बड़े नाम’ और ‘बड़े काम’ के बीच : आप उम्मीदवार
उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के नागरिक कभी किसी राष्ट्र विरोधी तत्व को बर्दाश्त नहीं करेंगे और यही कारण है कि वे राष्ट्रवादी तत्वों को मजबूत करने आए हैं।
दिल्ली के मतदाता ऐसी पार्टी को माफ नहीं करेंगे जो राजद्रोह कानून को हटाने का वादा करती है और जो खुलकर ‘टुकड़े, टुकड़े’ गिरोह से जुड़े जेएनयू छात्र नेताओं का समर्थन करती है।’’


Download Android App
Download iOS App



