राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। वहीं, अगले छह-सात दिन बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आज अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
सुबह साढ़े 8 बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। साथ ही अगले छह-सात दिन बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं क्योंकि मानसून का दबाव क्षेत्र हिमालय के तराई क्षेत्र की दिशा में बढ़ रहा है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार को ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से प्राप्त आंकड़े के अनुसार दिल्ली में सुबह आठ बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 124 था।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘सामान्य’ , 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ की श्रेणी में आता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान मंगलवार को क्रमश: 35.8 डिग्री सेल्सियस और 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



