Heavy Rain Alert: देशभर में भले ही सर्दी कम हुई है, लेकिन ठंड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। ऐसे में बारिश से एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 11 राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा उत्तर भारत के 19 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।
Heavy Rain Alert: इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 17 से 19 फरवरी के बीच 12 राज्यों में बारिश हो सकती है। इसमें दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु शामिल हैं। इसके अलावा 18 और 19 फरवरी को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
Delhi Weather

दिल्ली में मौसम का मिज़ाज बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। आंधी की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, जिससे दिन में अंधेरा छा सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच अगले 24 से 48 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। IMD ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
Aaj Ka Mausam 17 Feb: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| भोपाल | 30°C | 18°C |
| शिमला | 17°C | 06°C |
| चेन्नई | 28°C | 22°C |
| लखनऊ | 28°C | 13°C |
| मुंबई | 29°C | 23°C |
| नैनीताल | 20°C | 10°C |
| पटना | 28°C | 14°C |
| जयपुर | 29°C | 16°C |
| रांची | 27°C | 13°C |
| कोलकाता | 29°C | 17°C |
| दिल्ली | 28°C | 15°C |
यह भी पढ़ें: सोने चांदी की चमक पड़ी फीकी, ऐतिहासिक उछाल के बाद क्रैश हुई कीमत, जानें अपने शहर का ताजा भाव























