दिल्ली में गर्म उमस भरी सुबह

Summary :

NULL

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में आज उमस भरी सुबह के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया ”न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।” आद्र्रता का स्तर 60 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसमविद, ने तापमान के 40 डिग्री सैल्सियस पार करने और दिन में मौसम साफ रहने की संभावना जतायी है। कल न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

– भाषा

Desk Team